बांका, जनवरी 11 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के महादेवपुर स्टेडियम में चल रहे शहीद पंकज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जिला स्कूल भागलपुर एवं पूरनचक के बीच चौथा लीग मैच खेला गया। मैच के अतिथि अमन कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस किया गया। पूरनचक की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए जिला स्कूल भागलपुर को आमंत्रित किया। जिला स्कूल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर के मैच में नौ विकेट के नुकसान पर 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंकुर ने 22 गेंदों में सात चौके एवं सात सिक्सर की मदद से 76 रन बनाए। विपक्षी टीम के गेंदबाज केशू ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पूरनचक की टीम की शुरूआत काफी अच्छी रही, बल्लेबाज कृष ने 24 गेंद में 75 रन बनाए लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने निराश किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.