रांची, अगस्त 19 -- रांची। जिला स्कूल परिसर स्थित सभागार में बुधवार को 'मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0' कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. वसीम अहमद और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने किया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडों के 136 मास्टर ट्रेनर शामिल हुए, जो प्रशिक्षण के बाद जिले के दो हजार विद्यालयों का मूल्यांकन करेंगे। मास्टर ट्रेनरों को शुचितापूर्वक मूल्यांकन करने और विद्यालय स्तर पर पठन-पाठन सुधारने का मार्गदर्शन दिया गया। यह भी पढ़ें- दूसरे बैच के मूल्यांकनकर्ताओं का दो दिनी प्रशिक्षण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...