मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला स्कूल परिसर में शुक्रवार से प्रथम रामजापन राय मेमोरियल खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रारंभिक मुकाबले जीतकर टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। शनिवार को बालक वर्ग के सेमीफाइनल में पहला मुकाबला मध्य विद्यालय सकरी सरैया और प्रिस्टाइन चिल्ड्रेन हाईस्कूल के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में जिला स्कूल की टीम डीएवी बखरी से भिड़ेगी। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मध्य विद्यालय हरपुर और बुद्धा वर्ल्ड गर्ल्स स्कूल आमने-सामने होंगे, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मध्य विद्यालय सकरी सरैया और किलकारी के बीच मुकाबला होगा।इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में तिरहुत प्रमंडल के उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा राजेंद्र कुमार, जिला स्कूल के प्राचार्य जीबू झा, मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश मणि तथा मुजफ्फरपुर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.