पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पलामू यूनिट की रविवार को हुई मासिक बैठक में जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह की स्थापना में वर्षों से हो रही देरी पर आक्रोश जताया गया। पूर्व सैनिकों ने जल्द ही प्रतिनिधिमंडल बनाकर अधिकारियों से मुलाकात करने का निर्णय लिया। शहर के रेड़मा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने की जबकि संचालन उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह की स्थापना में हो रही देरी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। परिषद ने कहा कि केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा वर्षों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.