बरेली, फरवरी 26 -- जिला सैनिक बंधु की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आठ पूर्व सैनिकों ने प्रार्थना पत्र दिए। पूर्व सैनिकों के लंबित पांच प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारी को फोन से निस्तारण करके आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। वयोवृद्ध पूर्व सैनिक भूदेव शर्मा के लंबित भूमि वाद के निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठन का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, बरेली कमांडर सतीश कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.