नोएडा, अप्रैल 4 -- ग्रेटर नोएडा। भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक नौ अप्रैल को होगी। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन राम प्रवेश सिंह ने दी। इस बैठक में भूमि विकास, पुलिस, बैंक, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान, रोजगार संबंधी समस्या और सैनिकों से संबंधित अन्य समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। भूतपूर्व सैनिकों को अपनी समस्याएं बैठक से पूर्व आठ अप्रैल तक जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी दफ्तर में भेजनी होंगी, ताकि जिलाधिकारी को अवगत कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...