देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी (अ.प्रा.) ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण के लिए 'जिला सैनिक बंधु' की बैठक का आयोजन अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 मार्च मंगलवार को अपराह्न 1 बजे कलेक्ट्रेटसभागार में आयोजित होगा।उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु लिखित प्रार्थना पत्र तीन प्रतियों में साथ लेकर निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.