देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मंगलवार को हुई। जिसमें 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नरायण सिंह ने संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसमें भूमि विवाद, बैनामा, गैस सिलेंडर, अवैध कब्जा, रास्ता विवाद तथा पैमाइश जैसे प्रकरण शामिल थे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा विधि सम्मत हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके बाद उन्होंने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की और उनकी स्थिति की जानकारी ली।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी ने कहा कि पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित अपने प्रार्थना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.