चम्पावत, फरवरी 11 -- बनबसा। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश चंद्र जोशी का चयन बागेश्वर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर हुआ है। वे फुलारागांव, चम्पावत के मूल निवासी हैं। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि सेवा के दौरान उनको सेना मेडल, सीओएएस और आर्मी कमांडर प्रशस्ति पत्र मिल चुका है। उनके चयन पर पूर्व सैनिक हरीश कापड़ी, गोविंद बल्लभ भट्ट, पुष्कर कापड़ी, पीएन जोशी, राजेंद्र अधिकारी, महेश जोशी, बुद्धिबल्लभ पांडेय, गणेश पाल, देवेंद्र कुंवर, भूपेंद्र कुंवर, कृष्णानंद, दिनेश भट्ट, उमेश भट्ट, प्रेम चंद, कैलाश सिंह, मोहन सिंह, अमर सिंह, नारायण सामंत, जंग बहादुर थापा आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.