जौनपुर, अप्रैल 11 -- सुइथाकला। विश्व हिन्दू परिषद सेवा की जिला बैठक शुक्रवार को सिकरारा स्थित विश्वभर शिव मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे को जिला सेवा प्रमुख घोषित किया गया। सह सेवा प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री सतेन्द्र, जिला संगठन मंत्री बंधु तिवारी और प्रांत सह सेवा प्रमुख सुनील की मौजूदगी रही। सभी पदाधिकारियों की सहमति से राम प्रकाश दूबे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान अश्वनी उपाध्याय, प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय तिवारी, सदानंद दूबे, रिकू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...