शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिला प्रशासन की अनुमति के तहत जिला सूचना कार्यालय में उपलब्ध अनुपयोगी एवं निपटान योग्य सामग्री की खुली बोली/नीलामी 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी अपराह्न एक बजे जिला सूचना कार्यालय परिसर में गठित नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न होगी। जानकारी के अनुसार, नीलामी में शामिल होने वाले इच्छुक ठेकेदारों/व्यवसायियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर भाग लेना होगा। सबसे अधिक बोली लगाने वाले ठेकेदार को पूरी धनराशि तत्काल नकद जमा करनी होगी तथा खरीदी गई सामग्री को अपने खर्च पर उठाना होगा। जीएसटी का भुगतान संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। नीलामी में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को दो हज़ार रुपये की जमानत राशि नकद जमा करनी अनिवार्य होगी। प्रशासन ने सभी इच्छुक पक्षों से समय पर पहुंचकर प्र...