देहरादून, अप्रैल 21 -- जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रियंका जोशी ने चार्ज ग्रहण किया है। इस अवसर पर जिला सूचना परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों ने प्रियंका जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त डीआईओ प्रियंका जोशी ने जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...