जौनपुर, अप्रैल 30 -- बरईपार। क्षेत्र के बलुआ लखेसर गांव निवासी भाजपा के जिला महामंत्री संदीप तिवारी के पुत्र सौमित्र तिवारी का राज्य लोक सेवा आयोग से सहायक भू भौतिकीविद के पद पर चयन हुआ है। संदीप तिवारी ने बताया कि बचपन से मेधावी सौमित्र पीयू से बीएससी करने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमएससी किया। वर्तमान में पूर्वांचल विवि में राज्य सरकार प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं। यूपीपीएससी से निकली एक मात्र सीधी अनारक्षित भर्ती में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में सहायक भू भौतिकीविद पद चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- सौमित्र तिवारी का सहायक भू भौतिकीविद पद पर चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...