मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मुजफ्फरनगर के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के शानदार वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि बैंक ने प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर ने 31.13 करोड़ के शुद्ध लाभ के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। प्रेसवार्ता के दौरान सभापति ने पिछले तीन वर्षों के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत किए, जो बैंक की सुदृढ़ स्थिति को दर्शाते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक का शुद्ध लाभ वर्ष 2022-23 के 10.06 करोड़ रुपये से तीन गुना बढ़कर 31.13 करोड़ रुपये हो गया है। इस उपलब्धि के साथ बैंक पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज हो गया है। बैंक की निजी पूँजी 375.17 करोड़ से बढ़कर 480 करोड़ रुपये हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.