जिला सहकारी बैंक सिद्धार्थनगर में हरेंद्र विक्रम बने निदेशक
सिद्धार्थ, मई 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला सहकारी बैंक सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर आयोजित बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड खुनियाव अंतर्गत ग्राम हथिहवा निवासी हरेंद्र विक्रम सिंह (हरि बाबू) को बैंक का निदेशक मनोनीत किया गया। इस निर्णय को लेकर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाई और उनके नाम पर सहमति जताई। मनोनीत होने के उपरांत भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला उपाध्यक्ष विजयकांत चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह तथा जिला मंत्री अविनाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और जिला सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के सदस्यों ने हरेंद्र विक्रम सिंह को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका उत्साहवर्धन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.