वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक (सहकारिता) ने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अगले महीने तक योजनाओं की लक्ष्य के अनुरूप पूर्ति नहीं करने पर अफसरों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता एवं बिक्री, एनसीडी पोर्टल के अद्यतन की स्थिति, अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण एवं वसूली, पशुपालक एवं मत्स्य पालकों को ऋण वितरण, सहकारी बैंकों में जमा की स्थिति, पैक्स के कंप्यूटरीकरण समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार मौर्य, सहकारी बैंक के सीईओ मिलिंद, जिला प्रबंधक पीसीएफ सौजन्य त्रिपाठी समेत अवधेश कुमार सिंह, लालजी, नीरज आनंद, मुकेश श्रीवास्तव, अमित कुमार मिश्र, शैलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...