मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक लि. की एक बैठक जिला मुख्यालय पर बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंक के सभी अधिकारी, शाखा प्रबन्धकों के साथ बैंक की समस्त गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने प्रमुख रूप से शाखावार विविधीकरण योजना में वितरित ऋण समृ‌द्धि योजना में किये गये कार्यों, गोदाम निर्माण, फसली ऋण की वसूली, किसानों को ब्याज अनुदान, समितियों की ऋण सीमाओं के परिचालन, उर्वरक की उपलब्धता व वितरण, बाकायेदार ऋणियों को नोटिस, शाखाओं पर खाली पड़े लॉकर, पैक्स कम्प्यूटरीकरण तथा बैंक की डिजिटल सेवाओं आदि की समीक्षा की। बैंक के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष हेतु निर्धारित किये गये लक्ष्यों की पूर्ति हेतु समस्त शाखाओं व मुख्यालय ...