पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। शहर के एक बारातघर में जिला सहकारी बैंक लि. की 31वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में कामकाज पर चर्चा करते हुए वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन किया गया। वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह रहे। बैठक की अध्यक्षता बैंक के सभापति सत्यपाल गंगवार ने की। बैंक के जीएम/सीईओ आशीष कुमार ने बैंक के वित्तीय आंकड़े और लाभ-हानि की रिपोर्ट रखी। बताया कि बैंक की लाभ प्रदत्ता में वृद्धि हो रही है। बैंक ने इस वर्ष 635.65 लाख लाभ कमाया और टैक्स व अन्य मद में के बाद शुद्ध लाभ 151.03 लाख रहा। बैंक के अंशधन में वर्ष भर में 553.00 लाख की वृद्धि हुई और कुल अंशधन 5085.37 लाख हो गया बैंक का लगे ऋण के सापेक्ष एनपीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.