शाहजहांपुर, मार्च 6 -- जिला सहकारी बैंक का 87वां अधिवेशन शनिवार को अंटा स्थित अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि प्रतिभागियों का पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। अधिवेशन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। अधिवेशन में जिले के जनप्रतिनिधियों, बैंक से जुड़े पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर ने बताया कि अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और बैंक प्रतिनिधियों से समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.