शाहजहांपुर, मार्च 7 -- जिला सहकारी बैंक लिमिटेड का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को अटल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर और मेयर अर्चना वर्मा समेत बैंक से जुड़े पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिवेशन में जिले भर से करीब एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए इस अधिवेशन में बैंक की वार्षिक प्रगति और वित्तीय गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिवेशन के दौरान बीते वित्तीय वर्ष का आय-व्यय विवरण, ऑडिट रिपोर्ट और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रतिनिधियों के सामने रखी गई। इसके साथ ही बैंक की कार्यप्रणाली, किसानों और समितियों को दी जा रही सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। वार्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.