जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
लातेहार, जुलाई 28 -- लातेहार। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति, पंजीकरण, नियमित निरीक्षण एवं अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। डीसी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लिंगानुपात सुधार एवं कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु पीसीपीएनडीटी अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन करे। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में एसडीएम दिनेश कुमार, सीएस डॉ राजमोहन खलखो, जिला व सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.