जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट पर 13 सितंबर तक मांगी आपत्तियां
मुरादाबाद, अगस्त 18 -- जिलाधिकारी डा राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुरूप मुरादाबाद की जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में तीन विद्यमान क्षेत्र एवं एक नए क्षेत्र सहित कुल चार क्षेत्रों की ड्राफ्ट जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसे गठित एसडीसी समिति से अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुरादाबाद की ड्राफ्ट जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट सर्वसाधारण से सुझाव/आपत्ति प्राप्त करने के लिए पब्लिक डोमेन वेबसाइट https://moradabad.nic.in पर 13 सितंबर तक के लिए अपलोड की गई है। आपत्तियों पर विचार किया जाएगा तथा उपयुक्त पाए जाने पर उन्हें अंतिम रूप से तैयार होने वाली जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (DSR) में शामिल किया जाएगा। 13 सितंबर तक कार्यालय जिलाधिकारी (खनन अनुभाग) में दे सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.