अररिया, मई 24 -- अररिया, निज संवाददाता बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का स्थापना सम्मेलन शहर के वार्ड संख्या सात अम्बेडकर कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ सर्वप्रथम यूनियन के बिहार राज्य महासचिव भोला प्रसाद दिवाकर ने बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन झंडोत्तोलन कर किया। इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद अध्यक्ष मंडल का चुनाव, शोक प्रस्ताव, उद्घाटन भाषण, जिला संयोजक के कार्य प्रतिवेदन, कार्य प्रतिवेदन पर बहस व पारित, नई जिला कमिटी का गठन, राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि का चुनाव आदि एजेंडा तय किया गया। सम्मेलन के लिए तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में अजय राम,नकुल पासवान और मीरा देवी का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- जिला सम्मेलन में लिए गये कई प्रस्ताव, बनी 17 सदस्यीय नई कमेटी उद्घाटन संबोधन मे...