आरा, जुलाई 5 -- -पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का संदेश आरा, एसं। भाजपा की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बामपाली स्थित जिला कार्यालय में किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकताओं के बल पर ही देश की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी है। भाजपा कार्यकताओं ने केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सबसे सफल सरकार बनाने का कीर्तिमान बनाया। केन्द्र सरकार की तीन उपलब्धियों राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना और नक्सलवाद को समाप्त करना हमे याद रखना होगा। आज देश विकसित भारत की ओर बढ़ चला है। यह भी पढ़ें- Gaya News: भाजपा कार्यकर्ता ...