देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। आम आदमी पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को शहर के मालवीय रोड स्थित एक धर्मशाला पर आयोजित हुआ। बैठक में पार्टी के विस्तार को लेकर मुख्य अतिथि पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की मौजूदगी में मंथन किया गया।प्रांत अध्यक्ष यादव ने कहा कि पार्टी के संगठन विस्तार के लिए प्रत्येक विधानसभा में बैठक आयोजित होगी। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। पार्टी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगी। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं में पार्टी की मजबूती का दम भरा। जिला अध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने कहा कि भाजपा की देश व विदेश की ढुलमुल नीति का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है। राजेश यादव ने देश में बढ़ती महंगाई व गैस की कीमत पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा ...