जहानाबाद, अप्रैल 3 -- भाकपा माले के सम्मेलन में 400 प्रतिनिधि व अतिथि लेंगे हिस्सा राज्य के कई माले नेता एवं महागठबंधन के कई नेता सम्मेलन के खुले सत्र के मेहमान होंगे अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले के अरवल जिला का सातवां सम्मेलन शनिवार को बैदराबाद के सम्राट अशोक भवन में होगा। इसको लेकर वाम दलों के द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। सम्मेलन के खुला सत्र में कई राज्य व केंद्रीय नेता शामिल होंगे। इसकी जानकारी भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि खुला सत्र का उद्घाटन पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं काराकाट के सांसद कामरेड राजाराम सिंह करेंगे। इसके अलावा सम्मेलन के पर्यवेक्षक नालंदा के जिला सचिव का श्रीनिवास शर्मा होंगे। इस कार्यक्रम में वाम दलों एवं लोकतांत्रिक दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। संवाददा...