जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक
गोड्डा, जुलाई 23 -- समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों, लाभुकों को भुगतान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेवाएं, पोषण अभियान, किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। किसी भी पात्र लाभुक को योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Kati...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.