लातेहार, फरवरी 19 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मासिक जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति और विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अगली बैठक तक 90 प्रतिशत तक लक्ष्य के अनुरूप जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 1,68,823 जॉब कार्डधारियों में से 1,68,797 का आधार सीडिंग पूर्ण हो चुका है तथा अब तक 1,09,903 लाभुकों का ई-केवाईसी कार्य संपन्न किया गया है, जो कुल का 65.11 प...