कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को एनआईसी सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हाल के दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवा और बारिश से हुई फसल क्षति को लेकर गंभीर चर्चा हुई। डीएम ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से किसानों द्वारा फसल नुकसान की शिकायतें मिली हैं। इस पर सभी अंचलाधिकारियों और प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रभावित किसानों की फसल क्षति का विस्तृत आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपें, ताकि नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जा सके। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अंचलाधिकारियों से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी टंकी, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि की उपलब्धता की सख्त समीक...