गिरडीह, अप्रैल 7 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर के सभाकक्ष में सोमवार को स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक रितेश कुमार ने प्रखंड स्तर की जलसहिया के साथ बैठक की। बैठक के क्रम में गांडेय प्रखंड के सभी जलसहियाओं को सोख्ता और नाडेप निर्माण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला समन्वयक ने कहा कि गांडेय प्रखंड को मॉडल प्रखंड बनाने के उद्देश्य से सभी पंचायतों में सोख्ता और नाडेप का निर्माण कराया जाएगा। सोख्ता और नाडेप निर्माण को लेकर जलसहियाओं को सर्वे रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया था। सोमवार को उदयपुर, फुलजोरी, फुलझरिया, अहिल्यापुर, बाकीकला, बदगुंदा सहित विभिन्न पंचायतों की जलसहियाओं ने अपना सर्वे रिपोर्ट जमा किया। प्रखंड समन्वयक भुनेश्वर कुमार ने कहा कि बाकी पंचायतों की जलसहिया भी जल्द से जल्द सर्वे रिपोर्ट जमा करेगी जिसके बाद...