पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान की ग्रांट में 2.13 लाख रुपये की गड़बड़ी मामले की जांच पूरी कर ली गई। इसमें तत्कालीन लेखाकार एवं जिला समन्वयक (निपुण) की भूमिका दोषपूर्ण पाई गई है। उन पर कार्रवाई के लिए जिला अनुश्रवण समिति से संस्तुति की गई।

जांच की प्रक्रिया जिला प्रशासन के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच टीम ने ग्रांट समेत पूरे मामले की जांच पड़ताल की। जांच में एक ही स्कूल को अलग-अलग मदों में धनराशि दोबारा भेजे जाने की पुष्टि हुई। कंपोजिट ग्रांट के 22 हजार रुपये तीन बार समेत कई मदों में धनराशि भेजी गई। इस तरह कुल 2.13 लाख रुपये का अनियमित भुगतान होना पाया गया था। यह मामला सामने आने पर विद्यालय से धनराशि की रिकवरी करा ली गई थी।

जांच समिति की रिपोर्ट जांच समिति ने भुगतान से जुड़े अभिलेखों का मिलान करने ...