भागलपुर, सितम्बर 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय क्षमता को मजबूत करने के लिए सही शिक्षण कार्ययोजना को लेकर जिला संसाधन सेवियों का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण में कुल 68 प्रशिक्षु शामिल हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान महेश कुमार, संभाग प्रभारी उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम संस्था के प्रतिनिधि मनोज कुमार चौधरी और अभिषेक कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के सीखने में रह गए अंतर की पहचान करने और उसे दूर करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जिला संसाधन सेवी अपने-अपने प्रखंडों में शिक्षकों को कार्ययोजना के तहत प्रशिक्षण देंगे। जिला संसाधन सेवियों...