जौनपुर, अप्रैल 19 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय शुल्क के विनियमन अधिनियम 2018 को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। इस दौरान सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, यूपी बोर्ड के स्कूलों के संचालक मौजूद थे। अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिला शुल्क समिति का गठन किया जाए। मनमानी शुल्क वृद्धि करने वालों पर कार्रवाई हो। उन्होने कहा कि रिजल्ट आ रहे हैं। किसी को भी अंकपत्र और टीसी के नाम पर किसी स्कूल से पैसे लेने की शिकायत आई तो जुर्माने के साथ ही मान्यता भी छीनने की कार्रवाई की जाएगी। बिना फिटनेस के संचालित स्कूली बसों पर तत्काल रोक लगाने और स्कूलों में वाहन पार्किंग का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- फीस-यूनिफार्म व पुस्तक में की मनमानी तो कार्रवाई तय: डीएम कहा कि विद्यालय प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.