जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न
चतरा, जून 23 -- चतरा, संवाददाता। जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले की शैक्षणिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक प्रशासनिक बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान चतरा जिले में संचालित कुल 842 प्रारंभिक विद्यालयों के जोन निर्धारण संबंधी प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श उपरांत संबंधित प्रावधानों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यालयों का जोन निर्धारण किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यालयों के प्रशासनिक प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना तथा शिक्षा व्यवस्था के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.