मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार दिवस- 2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 22 मार्च से 24 मार्च 2026 तक संचालित होगा, जिसमें विद्यार्थियों को मुंगेर जिले के प्रमुख शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का निःशुल्क भ्रमण कराया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया कि, यह पहल माध्यमिक शिक्षा, बिहार के निदेशक के निर्देश के आलोक में की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को जिले के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, बौद्धिक विरासत तथा शिक्षा की ऐतिहासिक धरोहर से अवगत कराना है। ऐसे में, यह पहल न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में सहायक होगी, बल्कि उन्हें अपने जिले की ऐतिहासिक एवं सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.