बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- जिला शिक्षा विभाग के 3 लिपिकों पर कार्रवाई तबादला के बाद भी प्रभार न देने का अरविंद कुमार पर हुई कार्रवाई सेवानिवृत्ति लाभ देने में देरी पर नपे अरुण कुमार सिंह व अजय कुमार बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा विभाग में तैनात रहे तीन लिपिकों पर स्थापना डीपीओ ने कार्रवाई की है। इस संबंध में उन्होंने क्षेत्रीय उपनिदेशक को अनुशंसा पत्र भेज दिया है। कहा कि इन तीनों लिपिकों पर हुई कार्रवाई से जिला शिक्षा कार्यालय में तैनात अन्य लिपिकों व कर्मियों को सबक लेनी चाहिए। किसी भी कार्य में बेवजह देरी करना सजा का कारण बन सकता है। स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने बताया कि डीईओ कार्यालय में तैनात अरविंद कुमार वर्तमान में पटना जिले के राजकीय त्रिभुवन हाईस्कूल नौबतपुर में पदस्थापित हैं। नालंदा से तबादला होने के तीन माह बाद तक उन्हों...