गोड्डा, फरवरी 10 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि तस्वीर 29 डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रवेश करते छात्र पथरगामा प्रतिनिधि: मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासनिक सतर्कता के बीच सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने पथरगामा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे डीएवी पब्लिक स्कूल, पथरगामा भी पहुंचीं, जहां केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के निदेशक संतोष कुमार महतो भी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा केंद्र अधीक्षक (सीएस) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा संचालन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अनुशासन को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। ज्ञात हो कि ...