देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत जिला शिक्षा विभाग ने लंबित अभिलेखों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। झारखंड उच्च न्यायालय में चल रहे मीना कुमारी बनाम राज्य सरकार व अन्य मामले में जरूरी दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर प्रखंड स्तर के अधिकारी को स्मार पत्र जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान देवघर द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहनपुर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पूर्व में 29 जनवरी 2026 को संबंधित अभिलेख 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। बावजूद अब तक आवश्यक दस्तावेज कार्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं। उल्लेख किया गया है कि 16 मार्च 2026 को न्यायालय द्वारा पारित आदेश में इस मामले में प्रतिशपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया गय...