चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान 23 मई से 7 जून तक सीताराम रुंगटा रिक्रिएशन हाल टाउन क्लब में शतरंज समर कैंप का आयोजन होगा। कैंप शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगा। कैंप में 5 साल से 16 साल तक की आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इस कैंप के मुख्य ट्रेनर मनीष शर्मा, जिनका अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग 1800 होंगे। इनके अलावा कैंप में गेस्ट ट्रेनर के रूप में फीडै इंस्ट्रक्टर बिस्वजीत चटर्जी, मणिदीप मुखी, कमल किशोर देवनाथ, बसंत खण्डेलवाल भी बच्चों को खेल की बारीकियां से अवगत कराएंगे। कैंप का प्रवेश शुल्क 100 रुपये रखा गया है। जिला शतरंज संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि इस तरह के कैंप के आयोजन से राज्य शतरंज प्रतियोगिता जो कि रांची में होने वाली है उसके लिए बच्चों को एक अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा और वह ...