वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। जिला शतरंज एसोसिएशन एवं प्री प्राइमरी आर्मी पब्लिक स्कूल 39 जीटीसी की ओर से में 7 से 11 मार्च तक पांच दिवसीय जनपद स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता अंडर 7, 9, 11, 13, 15, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच होगी। जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता शतरंज के अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार स्विस पद्धति से खेली जाएगी। विभिन्न आयु वर्ग के प्रथम दो चयनित खिलाड़ी तथा अंडर 15 एवं 19 के प्रथम चार चयनित खिलाड़ी सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी शतरंज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी उनसे संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...