वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी। जिला शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में होटल आर के ग्रैंड में एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में नव निर्वाचित महासचिव तुषार सारस्वत ने पदाधिकारियों के चपन, भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा और उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने की। दीपक बजाज ने अपने संबोधन में घोषणा की कि वाराणसी में उच्च स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। श्री बजाज जी ने जानकारी दी कि शतरंज में रुचि रखने वाले स्कूलों में शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जाएंगे।वर्तमान में वाराणसी शतरंज संघ से लगभग 35 स्कूल जुड़े हुए हैं, जिन्हें आगामी वर्ष में बढ़ाकर 70 करने का संकल्प लिया गया है।बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।सभा के संरक्षक आरके चौधरी ने उपस...