जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- एनआईटी जमशेदपुर के टीएसजी परिसर में आयोजित 21वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप (स्मृति-सुमन कुमार सिन्हा) में प्रेम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। दो दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में 87 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन वर्ग में प्रेम कुमार ने 5.5 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया और 4000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। वहीं, कड़े मुकाबले में सुषिम चतुर्वेदी उपविजेता रहे, जिन्हें 2500 रुपये मिले। देवज्योति विश्वास तीसरे, दिव्यज्योति दास चौथे और अवकेश विक्रम पांचवें स्थान पर रहे। शीर्ष पांच खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में कुल 30 ट्रॉफियां और सहभागिता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- जिला शतरंज चैम्पियनशिप में प्रेम कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.