सिमडेगा, अप्रैल 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिल्ब्यूह पब्लिक स्कूल में शनिवार को मीडिया कार्यशाला सह सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा के टॉपरों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के टेन टॉपर्स को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही अक्षय सिन्हा क्लासेस के संचालक राज आनंद सिन्हा ने विद्यार्थियों को डायरी और पेन भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर स्कूल के निदेशक समुन्द्र गुप्त ने विद्यालय के सात वर्षों के गौरवपूर्ण सफर को साझा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की समर्पित भूमिका और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में विद्यालय में इंटर स्तर की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी। जिसमें विज्ञान विषय पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वहीं प्राचार्या पूनम मिलिंद ने कहा ...