पाकुड़, अप्रैल 5 -- पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बॉस के जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सचिव हिसाबी राय, ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे,सचिव संजय कुमार ओझा,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) पूर्व रेलवे पाकुड़ परितोष रंजन,ई*आर*एम*यू* के कोषाध्यक्ष अमर मलहोत्रा एवं वॉलीबॉल के मार्गदर्शक विपिन चौधरी मौजूद थे।अतिथियों के द्वारा शेखर बॉस के जन्म दिवस पर काटकर खेल का शुभारंभ किया गया एवं उनके जन्मदिन को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया। आयोजित प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया। जिसमें तीनपहाड़, रामपुरहाट, हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब, पाकुड़ जिला वालीबॉल संघ, विवेकानंद यूथ क्लब पाकुड़, राज हाई स्कूल टीम व ह...