गंगापार, मार्च 23 -- डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए) की साधारण सभा की वार्षिक बैठक आगामी 25 मार्च को स्थानीय मेजारोड में आहूत की गई है। आठ मार्च को एसोसिएशन के सभी सदस्यों को भेजे गए एजेंडा में बैठक का स्थान जॉर्ज टाउन, प्रयागराज अंकित है, किंतु उक्त के परिपेक्ष्य में 22 मार्च को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में अपरिहार्य कारणों से केवल पूर्व निर्धारित स्थान में परिवर्तन किया गया है, जो अब आगामी 25 मार्च 2026 को मेजारोड स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। उक्त आशय की जानकारी महासचिव आरपी शुक्ला ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...