जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में 86.5 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
गोपालगंज, जून 24 -- गोपालगंज।जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव को लेकर बुधवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद मतदान में करीब 86.5 प्रतिशत वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संघ की मतदाता सूची के अनुसार कुल 1189 मतदाता हैं, जिसमें से 1029 ने मतदान किया। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान की प्रकिया करीब पांच बजे शाम तक जारी रही। मतदान शुरू होने के पूर्व से ही मतदाता कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। धूप और गर्मी से बचने के लिए हर अधिवक्ता सुबह में ही मतदान कर लेना चाहता था। फिर भी दोपहर तक मात्र 75 प्रतिशत ही मतदान हो सका।
मतदान प्रक्रिया मध्यान्ह के बाद दो बजे दुबारा मतदान शुरू होने पर फिर से मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। मतदान के दौरान कतार में खड़े वकीलों को विभिन्न पदों के प्रत्यासी अपनी अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.