गोपालगंज, जून 5 -- गोपालगंज।जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को मात्र तीन वकीलों ने ही नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। इसमें उपाध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान उपाध्यक्ष उदय नारायण मिश्र, पुस्तकालय समिति के लिए धनंजय उपाध्याय व राजेश कुमार तिवारी ने नामांकन किया। इस प्रकार पहले दो दिन में कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

नामांकन प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र मिश्र ने बताया कि शनिवार से नामांकन में तेजी आने की संभावना है। मालूम हो कि अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा अंकेक्ष्क के एक -एक पद , उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव व पुस्तकालय समिति के सदस्य के तीन- तीन पद, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच एवं कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए चुनाव हो रहा है।

नामांकन की अंतिम तिथि 11 जून नामांकन की अंतिम तिथ...