गोपालगंज, जून 10 -- गोपालगंज। जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए नामांकन के छठे दिन बुधवार को विभिन्न पदों के लिए पांच वकीलों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। इसमें उपाध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए विशाल राज, पुस्तकालय समिति के लिए भास्कर मिश्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए विपिन बिहारी पांडेय तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजय कुमार मिश्र ने नामांकन किया। इस प्रकार पहले छह दिन में कुल 45 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। यहां बता दें कि गुरुवार को नामांकन की अंतिम तिथि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...