औरंगाबाद, फरवरी 17 -- फोटो- 16 फरवरी एयूआर 66 कैप्शन- जिला विधिक संघ के चुनाव की जानकारी देते समिति के पदाधिकारी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक संघ, औरंगाबाद के लिए चुनावी तिथियों की घोषणा कर दी गई है। पांच सदस्यीय चुनाव समिति के चुनाव आयुक्त वरीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद सिंह, सहायक चुनाव आयुक्त वरीय अधिवक्ता कामता प्रसाद सिंह, राधेश्याम सिंह, सरोज रंजन सिन्हा और अभय प्रसाद ने बताया कि 27 सदस्यीय कार्यसमिति का चुनाव 12 मार्च को होगा। मतगणना का कार्य 13 मार्च को होगा। इसमें जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अधिवक्ता मतदान में भाग लेंगे। एक अध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, पांच वरिष्ठ सदस्य, तीन संयुक्त सचिव, तीन सहायक सचिव, एक अंकेक्षक, एक निगरानी समिति सदस्य, एक पुस्तकालय अध्यक्ष और सात कार्यसमिति सदस्य का चुनाव होगा। नामांकन ...