जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: पहले दिन हुए मात्र चार नामांकन
गोपालगंज, जून 4 -- गोपालगंज।जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो गया है। पहले दिन मात्र चार वकीलों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें महासचिव पद के लिए निवर्तमान महासचिव मनोज कुमार मिश्र व मोतीलाल प्रसाद, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कृष्ण मोहन प्रसाद और सहायक सचिव पद के लिए अधिवक्ता पंकज कुमार ने नामांकन किया। इस प्रकार पहले दिन कुल चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया। चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार से नामांकन में तेजी आने की संभावना है। मालूम हो कि अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष , अंकेक्ष्क के एक एक पद , उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव और पुस्तकालय समिति के सदस्य के तीन -तीन पद, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच एवं कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए चुनाव हो रहा है। कार्यकारिणी सदस्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.